how to live a healthy lifestyle-हमें स्वस्थ रहने के लिए क्या खाना चाहिए

how to live a healthy lifestyle : अंडे में भरपूर प्रोटीन होता है, जिसमें शरीर के आधारभूत ढांचे को बनाने के लिए जरूरी अमीनो एसिड्स होते हैं, जो त्वचा, बालों और हड्डियों के लिए भी फायदेमंद होते हैं।

► मूली

मूली में सल्फर पाया जाता है, जिससे त्वचा, बाल और हड्डयिां स्वस्थ बनती हैं। यह हानिकारक पदार्थों को शरीर से बाहर निकालता है। इसके अलावा किडनी और लीवर की बीमारियों से आपकी रक्षा करता है।

► ब्ल्यूबेरी

ब्ल्यूबेरीज में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है। इससे बिना रुकावट के रक्तसंचार में मदद मिलती है। ब्ल्यूबेरी में कुछ खास मिनरल्स होते हैं जो एंटी-ऐजिंग प्रक्रिया पर नियंत्र रखते हैं। पोटैशियम से भरपूर होने के कारण बेरीज से सूजन भी कम होता है।

► आंवले का रस

हर रोज आंवले का रस, गाय का घी, शहद व मिश्री, इन चारों को 15-15 ग्राम की मात्रा में मिलालें। सुबह-सुबह खाली पेट इस मिश्रण का सेवन करें। इसके बाद 2 घंटे तक कुछ नहीं खाए।नियमित रूप से इसे लेते रहने से कई प्रकार के रोग दूर होते हैं। ये मिश्रण बुढ़ापा दूर रखने केलिए काफी कारगर उपाय है।

► अनार का सेवन 

प्रतिदिन अनार का सेवन करने से भी बुढ़ापे के रोग दूर रहते हैं। जवानी बनी रहती है। अनार के सेवन से रक्त संबंधी कई विकार दूर होते हैं। यह रक्त की कमी दूर करने में भी मदद करता है।

जल्दी शरीर बनाने के लिए क्या खाना चाहिए

ब्रॉकली फाइबर्स और विटामिन सी का बेहतरीन स्रोत हैं। इससे न केवल वजन नियंत्रण में रहता है बल्कि दिल की बीमारियों से लड़ने में भी मदद मिलती है।

 
► अलसी
अलसी में ओमेगा फ़ेट्टी एसीड प्रचुरता से पाया जाता है। मछली न खाने वालों के लिये यह बेहतरीन विकल्प है। अलसी के बीज लेकर मिक्सर या ग्राईंडर में चलाकर दर दरा चूर्ण बनालें। थोड़ा चूर्ण पानी के साथ रोज सुबह सेवन करें। लंबे समय तक जवान बने रहने का यह बहुत आसान उपाय है।


► शारीरिक श्रम भी
जवानी को बचाने के लिए सबसे पहले हमें जरूरत है कि हम थोड़ा शारीरिक श्रम भी अवश्य करें। विलासिता भरे जीवन में आलस्य बढ़ता जा रहा है। शारीरिक श्रम का मतलब है योगा और घुमना-फिरना इत्यादि। योगा हमारे शरीर को हमेशा चुस्त और तंदुरुस्त रखता है। चेहरे पर चमक बनी रहती है। झुर्रियां नहीं आती है। त्वचा आकर्षक रहती है। ऐसे कई आसन हैं जिनके अभ्यास से कम समय में ही आपको ताजगी का अहसास होने लगेगा। हमारी दिनचर्या में भी सुधार कर शरीर के आराम का भी *त्वचा की झुर्रियां बुढापे का प्रमुख लक्षण होता है। दिन भर में ४ लीटर पानी पीना इसका कारगर उपचार है। अधिक पानी पीने से शरीर के अन्य कई रोग दूर होते हैं।

  
► मेंटल कंडिशन 
आपको यंग बनाए रखने में मेंटल कंडिशन का रोल अहम होता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप सारा दिन क्रॉसवर्ड और पजल्स में उलझें रहें। न्यूरोसाइंटिस्ट और कॉग्निटिव एजिंग स्पेशलिस्ट डॉ . एडम गैजली का कहना है कि 60 की उम्र के बाद भी अगर आप ट्रैवलिंग और नई लैंग्वेज सीखने को इंजॉय करते हैं, तो मेंटली फिट रहते हैं।

   
► तांबे के लोटे 
रोजाना रात को अपने सिरहाने एक तांबे के लोटे या तांबे के किसी दूसरे बर्तन में पानी भरकर जरूर रखें। सुबह जब नींद खुले तो सबसे पहले तांबे के लोटे या ताम्बे के बर्तन में रखा पानी पीएं। ऐसा करने से पेट साफ रहता है। गैस व एसिडिटी की शिकायत नहीं होती है साथ ही स्किन भी ग्लो करने लगती है।

    
► शुगर है , तो
अगर आपको शुगर है , तो उसे एक्सरसाइज और डाइट से कंट्रोल करके चलें। अगर शुगर का बैलेंस नहीं रह पाता है , तो इसका सीधा असर आपकी उम्र पर पड़ता है।

  
► पानी न पीएं।
खाना् -खाने से एक घंटा पहले व एक घंटे बाद पानी न पीएं। भोजन के साथ-साथ पानी पीने की आदत छोड़ दें। भोजन से तुरंत पहले या तुरंत बाद में पानी पीने की आदत शरीर के लिए अच्छी नहीं होती है। ऐसा करने से कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती है इसीलिए हमेशा यंग दिखने के लिए दिनभर में कम से कम आठ गिलास पानी जरुर पीएं व खाने के एक घंटा पहले व एक घंटा बाद पानी पीने से बचें।

हमें स्वस्थ रहने के लिए क्या खाना चाहिए

कितने घंटे सोया जाए , यह हर इंसान के लिए अलग हो सकता है। लेकिन 6 से 8 घंटे की नींद सबके लिए जरूरी है। लेकिन दिनभर खर्राटे भरना भी ठीक नहीं है। क्योंकि रिसर्च के बाद यह भी साबित हो गया कि ज्यादा सोने से उम्र घटती है।

  
► छोटे-छोटे चेंज
खाने की चीज़ों के अलावा आपको ज़रूरत हे अपनी लाइफ में छोटे-छोटे चेंज लाने की। आइए बताती हूँ क्या होने चाहियें वो बदलाव…aage bade

 
► क्रोध करने और मानसिक चिंता 
क्रोध करने और मानसिक चिंता से समय से पहिले ही त्वचा पर झुर्रिया आने लगती हैं। दिमागी तनाव से हमारे शरीर में एक रासायनिक प्रक्रिया उत्पन्न होती है जिससे कोर्टिसोल उत्पन्न होता है जो हमारी त्वचा को नुकसान पहुंचाता है।

 
► खान-पान
खान-पान के संबंध में ऐसे खाने से बचें जो हमारे शरीर में अत्यधिक वसा पहुंचा देता है। ज्यादा से हरी सब्जियों का सेवन करें। संभव हो तो जंक फूड और नॉनवेज को बंद कर दें। इस तरह के खाने से शरीर में चर्बी बहुत तेजी से बढ़ती है। जिससे हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधी क्षमता कम होती जाती है। कोई भी बीमारी जल्द ही आपको प्रभावित कर लेती है। सात्विक खाना खाएं और योगासन करें आपकी जवानी लंबे समय तक बनी रहेगी।


► साबुत अनाज खाइए 
अंकुरित दालें हेल्थी रहने के लिए बेहतर ऑप्शन है। हेल्थ ठीक रहेगी , तो आप लंबे समय तक यंग बने रह पाएंगे। हर रोज बादाम खाने की आदत डालिए। बादाम में विटामिन, मिनरल और एंटी-एजिंग फैट्स होते हैं और इसे खाने से भूख भी चली जाती है। भूख से ज़्यादा कभी ना खाएं।


► लहसुन का नुस्खा
शारीरिक कमजोरी दूर करने के लिए रोज रात को सोने से पहले लहसुन की दो कलियां निगल लें। फिर थोड़ा-सा पानी पिएं। ऐसा नियमित रूप से करें। इस नुस्खे के नियमित प्रयोग से कमजोरी की शिकायत में राहत मिलती है।

शरीर बनाने के लिए सुबह क्या खाना चाहिए?

 शक्ति बढ़ाने के लिए आंवले के चूर्ण में मिश्री पीसकर मिलाएं। इस मिश्रण को प्रतिदिन एक चम्मच मात्रा में रात को सोने से पहले ग्रहण करें। इसके बाद थोड़ा-सा पानी पिएं। 
– आंवले का मुरब्बा नियमित रूप से लेते रहेंगे तो सभी प्रकार की कमजोरी दूर हो जाएगी।

 
► सफेद मुसली का नुस्खा
कमजोरी के दूर करने के लिए यह उपाय नियमित रूप से करें। सफेद मूसली या धोली मूसली का चूर्ण बनाएं। यह चूर्ण एक चम्मच और एक चम्मच पिसी मिश्री, मिला लें।सुबह उठने के बाद और रात को सोने से पहले गुनगुने दूध के साथ पिएं। ऐसा करने पर शारीरिक शक्ति प्राप्त होती है और सभी दैनिक कार्य करने के लिए पर्याप्त ऊर्जा बनी रहती है।

 
► दूध की मलाई और मिश्री का नुस्खा
दूध की मलाई और बारीक पिसी हुई मिश्री को एक साथ मिलाएं और इसका सेवन नियमित रूप से करें। ऐसा करने से कमजोरी दूर होती है और लंबे समय तक शरीर बलवान बना रहता है। चेहरे पर रौनक बनी रहती है।

  
► नींद का विशेष ध्यान 
प्रतिदिन नींद का विशेष ध्यान रखना चाहिए। नींद की कमी कई रोगों को जन्म देती है। अत: प्रतिदिन कम से कम 6 से 8 घंटे की नींद अवश्य लेनी चाहिए।

   
► सही समय पर सो
सुबह जल्दी उठना चाहिए और रात को सही समय पर सो जाना चाहिए।


► शाम के समय में सोने से बचना 
दिन के समय में या शाम के समय में सोने से बचना चाहिए। यदि कोई व्यक्ति बीमारी की अवस्था में है या वृद्ध है तो वह दिन के समय में सो सकता है। युवा और स्वस्थ लोगों को दिन में नहीं चाहिए। असमय सोने से भी कई प्रकार की बीमारियां पनप सकती हैं।

निष्कर्ष:

स्वस्थ रहने के लिए सिर्फ खाना नहीं, बल्कि सही और संतुलित खाना जरूरी है।
अगर आप हर दिन ताज़ा, पोषण से भरपूर और प्राकृतिक भोजन करेंगे, तो शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहेंगे। साथ ही, नियमित व्यायाम और नींद भी इस जीवनशैली का अहम हिस्सा होना चाहिए।

Leave a Comment